स्थानांतरण पर गृह जिले पहुंचे कर्मचारियों ने जताया आभार, राजेंद्र राठौड़ और हरलाल सहारण का किया अभिनंदन

300 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया सम्मान, 51 किलो की माला पहनाकर जताया धन्यवाद; जनसेवा और कर्तव्यनिष्ठा का दिया संदेश

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

चूरू। इंटरव्यूअर इंडिया
विधानसभा क्षेत्र चूरू में स्थानांतरण होकर अपने गृह जिले पहुंचे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मंगलवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और विधायक हरलाल सहारण के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया। चूरू स्थित राजेंद्र राठौड़ के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में 300 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए उनका सम्मान किया।समारोह के दौरान कर्मचारियों ने राजेंद्र राठौड़ को 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया और स्थानांतरण में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर राठौड़ ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधे तथा अभिनंदन-पत्र भेंट किए।राजेंद्र राठौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ उनका पारिवारिक संबंध है और जो कर्मचारी अभी भी दूरदराज क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें भी उनके गृह क्षेत्र के निकट लाने का प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण की प्रक्रिया में किसी प्रकार की राजनीतिक भावना से काम नहीं किया गया, बल्कि रिक्त पदों और प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार निर्णय लिए गए हैं।उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं और प्रत्येक जरूरतमंद के साथ परिवार के सदस्य जैसा व्यवहार करते हुए संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चल रहे विकास कार्य राजस्थान को विकसित राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि प्रयास यही रहा कि विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत अल्प वेतनभोगी कर्मचारियों को उनके घर के निकट नियुक्ति मिल सके, जिससे वे परिवार और सेवा दोनों दायित्वों का बेहतर निर्वहन कर सकें। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण एक सतत प्रशासनिक प्रक्रिया है और वर्तमान सरकार ने कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया है।भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी सोच का लाभ कर्मचारियों और आमजन दोनों को मिल रहा है। उन्होंने सभी से पौधरोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लेने का आग्रह किया।जिला महामंत्री पराक्रम सिंह राठौड़ ने कहा कि समाज में समरसता और सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को गति मिलेगी।कार्यक्रम को पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा, पूर्व प्रधान मधुसूदन राजपुरोहित तथा पूर्व सभापति राजकरण चौधरी ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर डॉ. वासुदेव चावला, चंद्राराम गुरी, पदम सिंह राठौड़, धर्मेंद्र राकसिया, सुरेश सारस्वत, विमला गढ़वाल, सत्तार खान, दीनदयाल सैनी, राजवीर सिंह, अशोक सिंह शेखावत सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रवि दाधीच ने किया।

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

रोड पर स्टंट किया तो अब होगा मुकदमा | युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त | CI गौरव खिड़िया की चेतावनी