महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और कानूनों की दी विस्तृत जानकारी, कहा— जागरूक युवा ही सुरक्षित समाज की सबसे बड़ी ताकत


ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
हिला सुरक्षा जागरूकता माह के तहत झुंझुनूं जिला पुलिस ने बुधवार को एक अनूठी पहल करते हुए जिले के 202 सरकारी एवं निजी विद्यालयों के 4,823 विद्यार्थियों के साथ वर्चुअल संवाद स्थापित किया। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत ने विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, कानूनी अधिकारों तथा जिम्मेदार नागरिक की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्हें समाज में जागरूकता का वाहक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिले के सभी थानाधिकारी भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। राजस्थान के महानिदेशक पुलिस, जयपुर के निर्देशानुसार जिले में 1 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक महिला सुरक्षा जागरूकता माह मनाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आयोजित इस विशेष संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनों, पुलिस की विभिन्न पहल तथा साइबर सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों और आमजन में जागरूकता बढ़ाना रहा। संवाद के दौरान पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने विद्यार्थियों से कहा कि आज के डिजिटल युग में जागरूकता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने, साइबर ठगी से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिला सम्मान और सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत ने विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के महत्व के साथ-साथ राजस्थान पुलिस की विभिन्न सुरक्षा सेवाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लेना चाहिए और कानून पर भरोसा रखना चाहिए।कार्यक्रम में विद्यार्थियों को राजकोप सिटीजन ऐप, महिला गरिमा हेल्पलाइन-1090, साइबर हेल्पलाइन-1930, आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर सेफ्टी टिप्स, नई न्याय संहिताओं, वन स्टॉप क्राइसिस सेंटर, पॉक्सो एक्ट, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, नौकर एवं किरायेदार सत्यापन, सी – बॉक्स , विशाखा गाइडलाइन, कार्यस्थल पर महिलाओं के उत्पीड़न संबंधी कानून तथा वरिष्ठ जन संबल योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।। संवाद के अंत में पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपने परिवार, मित्रों और समाज में महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता एवं कानूनी अधिकारों का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि जागरूक और संवेदनशील युवा ही महिला सम्मान, सुरक्षित समाज और अपराधमुक्त वातावरण की मजबूत नींव रख सकते हैं। यह वर्चुअल संवाद महिला सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत जिला पुलिस की एक प्रभावी पहल के रूप में सामने आया, जिसने हजारों विद्यार्थियों को सुरक्षा, कानून और डिजिटल सतर्कता का महत्वपूर्ण संदेश एक साथ पहुंचाया।
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
रोड पर स्टंट किया तो अब होगा मुकदमा | युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त | CI गौरव खिड़िया की चेतावनी










