लिंक रोड पर स्ट्रीट लाइटों का शुभारंभ, दूधिया रोशनी से जगमगाया शहर

Screenshot

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

रतनगढ़।शहर के सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रविवार को रतनगढ़ लिंक रोड पर नवस्थापित आधुनिक स्ट्रीट लाइटों का शुभारंभ किया गया। पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने बटन दबाकर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन किया। स्विच ऑन होते ही पूरी लिंक रोड दूधिया रोशनी से जगमगा उठी। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे शहर की सुंदरता और रात्रिकालीन सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार शहरी विकास एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। रतनगढ़ में आधुनिक प्रकाश व्यवस्था का विस्तार उसी सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि नई स्ट्रीट लाइटों से न केवल शहर का सौंदर्य बढ़ा है, बल्कि रात्रि के समय आवागमन भी अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हुआ है। भविष्य में भी जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।उन्होंने बताया कि शहर में चरणबद्ध तरीके से आधुनिक प्रकाश व्यवस्था का विस्तार किया जा रहा है। दो दिन पूर्व ही चूरू रोड स्थित पशु चिकित्सालय से दयालु बालाजी मंदिर तक 184 पोलों पर स्ट्रीट लाइटों का शुभारंभ किया गया था। इससे पहले बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन तक डिवाइडर पर आधुनिक लाइटें स्थापित की गई थीं। इसके अलावा शहर के लगभग प्रत्येक वार्ड में मिनी हाईमास्ट लाइटें लगाई जा चुकी हैं। इन विकास कार्यों के परिणामस्वरूप अब रतनगढ़ रात्रि के समय दूधिया रोशनी से नहाया हुआ दिखाई देता है।कार्यक्रम में रतनगढ़ विधानसभा संयोजक अर्जुन सिंह फ्रांसा, जिला प्रवक्ता ओम महर्षि, शहर मंडल अध्यक्ष महेश सैनी, उपाध्यक्ष निरंजन रूंथला, महामंत्री डॉ. अरुण पंचलगिया, दीपक मुरारका, मंडल मंत्री भीवराज प्रजापत, हेमंत पंवार, सुरेंद्र सिंह, पृथ्वी सिंह, विष्णु लुहानीवाल, गोविंद कठोड़, प्रदीप सैनी, विकास सैनी, बलवीर स्वामी, विजय शर्मा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :— सघन हैल्थ स्क्रीनिंग अभियान : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर 6208 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच 

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

चंदेल नगर में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान | जलदाय विभाग को आंदोलन की चेतावनी | Churu News