भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल, विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सीतसर बालाजी धाम मंदिर में प्रत्येक माह आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजनों की परंपरा के तहत इस माह भी शुक्ल पक्ष की तेरस एवं चौदस पर दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर के महंत पुष्कर लाल पारीक के सानिध्य में शनिवार और रविवार को आयोजित कार्यक्रमों में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर समिति के अध्यक्ष पी.एल. शर्मा, सचिव सुरेश शर्मा एवं इंजीनियर रवि पारीक ने संयुक्त रूप से बताया कि सीतसर बालाजी धाम में विगत कई वर्षों से प्रत्येक माह शुक्ल पक्ष की तेरस और चौदस पर नियमित रूप से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, संगीतमय भजन-कीर्तन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस माह भी दो दिवसीय कार्यक्रम पूरे धार्मिक उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुए। दोनों दिन देर रात्रि तक चले भजन-कीर्तन में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर रहे। मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। आयोजन की सफल व्यवस्था में हरिराम बुड़ानिया, कैलाश चंद्र जांगिड़ (झुंझुनूं), संजय पंसारी, निरंजन शर्मा, कैलाश ठेकेदार (नीम का थाना), विक्रम सिंह बोला, मदन लाल, राजेश कुमार, अंकित शर्मा, मनोज कुमार, विकास पारीक, नीकू पारीक, चीकू पारीक, नरेश पारीक, रविंद्र सिंह कटारिया, बहादुर माल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सराहनीय योगदान दिया। मंदिर समिति ने सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार नियमित धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।












