खेतड़ी में जनसेवा समिति का ट्रस्ट की नितियों के विरोध में धरना जारी , मांगें नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

खेतड़ी । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
खेतड़ी उपखंड कार्यालय के सामने जनसेवा समिति की ओर से चल रहा धरना सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान जनसेवा समिति की ओर से जल्द उनकी मांगे नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। जनसेवा समिति अध्यक्ष गोकुलचंद सैनी ने बताया कि भोपालगढ़ ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा खेतड़ी ट्रस्ट के द्वारा झूठे मुकदमे लगाए जाने, आस्था की देवी सती माता आम रास्ते पर गेट लगाने, अभ्यारण से आने वाले जंगली जानवर के द्वारा मारे गए पालतू पशुओं का उचित मुआवजा दिलाने को लेकर अपनी विभिन्न जनहित मांगों के समर्थन में एसडीएम कार्यालय के सामने धरना दिया जा रहा है। इसके बावजूद भी प्रशासन की ओर से आमजन के हितों को लेकर आवश्यक कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लंबे समय से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने प्रशासन से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र सकारात्मक कदम उठाने की मांग की है।धरना स्थल पर उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए तथा चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर ओमप्रकाश, सुरेश शाह, बहादुर मल, नागरमल सैनी, मुरली बागवान, लाखन सिंह, कैलाश चंद, जुगल किशोर सैनी, यादराम, रोहित, उम्मेद सिंह, चंद्रभान चौधरी, नवल, रोहिताश हलवाई, गिरधारी, बाबूलाल सैनी, श्याम सिंह, प्रदीप सिंह चौहान, गोपी राम सैनी, सुगन लाल, भूपेंद्र सोढ़ा सहित अनेक लोग मौजूद थे।