नीट यूजी-2026 में पीसीआई का जलवा: ऋतु ने AIR-212 से रचा इतिहास

राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन, झुंझुनूं को मिले कई भविष्य के डॉक्टर

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
प्रिंस कोचिंग इंस्टीट्यूट (पीसीआई) झुंझुनूं ने एक बार फिर नीट यूजी-2026 के परिणामों में शानदार सफलता हासिल करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है। संस्थान की छात्रा ऋतु ने अखिल भारतीय रैंक (एयर) 212 प्राप्त कर प्रदेश ही नहीं, जिले के शिक्षा जगत में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वहीं संस्थान के कई अन्य विद्यार्थियों ने भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट रैंक हासिल कर यह साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन, अनुशासित अध्ययन और सतत मेहनत से सफलता की बुलंदियां छुई जा सकती हैं। संस्थान के निदेशक निर्मल कालेर एवं पीसीआई हेड अनूप सिंह ने बताया कि इस वर्ष संस्थान के विद्यार्थियों ने नीट यूजी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पीसीआई की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि अनुभवी फैकल्टी, विशेष अध्ययन योजना, नियमित टेस्ट सीरीज, विषयवार विश्लेषण और व्यक्तिगत मार्गदर्शन का परिणाम है कि विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।प्रिंस इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. जी.एल. कालेर ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि पीसीआई भविष्य में भी मेडिकल क्षेत्र के लिए प्रतिभाशाली डॉक्टर तैयार करने के अपने संकल्प को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाता रहेगा। परिणाम घोषित होते ही संस्थान परिसर में उत्सव का माहौल बन गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। संस्थान प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों का सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं ऋतु – AIR 212 (12वीं के साथ), मयंक चोपड़ा – AIR 7117 , तनिष्का – AIR 12875 , आयशा – AIR 13950 , विशाखा कुमावत – AIR 19442 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर समीर शर्मा, प्रिंसिपल डॉ. अनिता पंत शर्मा, महेंद्र सैनी, आनंद सर, विजय बागोरिया, केशव सर, मेघराज सर, साया मैम, एसपी सर, राजेंद्र सर, तरुण मित्तल, प्रतीक्षा मैम, बलबीर, श्याम सहित संस्थान का समस्त स्टाफ एवं अतिथिगण उपस्थित रहे।