Advertisement
Home राजस्थान चूरू चूरू में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई नीट यूजी परीक्षा, 3349 अभ्यर्थियों...

चूरू में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई नीट यूजी परीक्षा, 3349 अभ्यर्थियों ने आजमाया भाग्य

Screenshot

12 परीक्षा केंद्रों पर 3639 अभ्यर्थी थे पंजीकृत, 290 रहे अनुपस्थित; सुरक्षा व्यवस्था के लिए पहली बार तैनात रहे बीएसएफ जवान

चूरू। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित नीट यूजी परीक्षा रविवार को चूरू में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। चूरू ब्लॉक के 12 परीक्षा केंद्रों पर कुल 3639 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3349 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 290 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, पुलिस प्रशासन के साथ पहली बार बीएसएफ जवानों को भी तैनात किया गया। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।नोडल अधिकारी के अनुसार परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू हुई, जो शाम 5:15 बजे तक चली। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों को सघन जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। प्रवेश पत्र, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।प्रशासन की पूर्व तैयारियों और कड़ी निगरानी के चलते सभी 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनी।परीक्षा शुरू होने से पहले और समाप्ति के बाद परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भारी भीड़ देखने को मिली। कई अभिभावक निजी वाहनों से अपने बच्चों को परीक्षा केंद्र तक छोड़ने और वापस लेने पहुंचे। राजकीय लोहिया कॉलेज के बाहर अधिक भीड़ होने के कारण यातायात पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी।परीक्षा के दौरान सुरक्षा एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।

Advertisement