राजस्थान फिल्म कार्निवल का फर्स्ट लुक जारी किया

जयपुर । चूरू श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती शीला सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के करकमलों द्वारा आज जयपुर में”राजस्थान फिल्म कार्निवल” का फर्स्ट लुक जारी किया गया। यहां श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना फिल्म एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि राजस्थान फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े प्रतिभाशाली कलाकारों, तकनीशियनों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में उजागर सिंह डाबला प्रदेश अध्यक्ष, अभय राज सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री विकास सक्सेना, प्रवक्ता मोहसिन खान, मोहित मीणा एवं दीपेश गौड़ सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। सभी उपस्थित अतिथियों ने राजस्थान की कला, संस्कृति एवं फिल्म उद्योग को नई पहचान दिलाने के लिए इस पहल की सराहना की तथा राजस्थान फिल्म कार्निवल की सफलता हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।