चूरू। स्थानीय तेरापंथ भवन में मंगलवार को तेरापंथ महिला मण्डल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजश्री सिंगी सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुनने का निर्णय लिया गया। मण्डल के निर्देशानुसार वरिष्ठ समाज सेविका राजश्री सिंगी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनित कर पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष राजश्री ने अपनी कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियेां को शपथ दिलवाई, जिसमें मुन्नी देवी डागा को वरिष्ठ संरिक्षका, मुनी देवी कोठारी को वरिष्ठ परामर्शिका, रचना कोठारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पायल दप्तरी को उपाध्यक्ष, उर्मिला बांठिया को मंत्री, संतोष बैद को सहमंत्री, अंजू बरड़िया को कोषाध्यक्ष, अंशु कोठारी को प्रचार मंत्री बनाया गया है। वहीं विनिता बांठिया, अनु बांठिया, इंदू कोठारी, सीमा कोठारी, मंजू बैद, संगीता कोठारी, नविता नाहटा को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। निवर्तमान अध्यक्ष शायर देवी बैद ने नवगठित कार्यकारिणी और पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजश्री सिंगी ने कहा कि वे सभी को साथ लेकर सामाजिक उत्थान व महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कार्यकारिणी अपने कार्य का सुचारू रूप से संचालन करेगी। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आपने जिस उदेश्य से उन पर विश्वास व्यक्त किया है, वह उस पर खरा उतरेंगी। कार्यक्रम के प्रारंभ में युक्ति मंडल द्वारा नव जागरण गीत का संज्ञान किया। मुन्नी बरड़िया ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। पायल दफ्तरी ने संविधान का वाचन किया। शिक्षाविद आशा कोठारी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण से ही समाज शक्तिशाली व विकसित बन सकता है। गौरतलब है कि राजश्री सिंगी पूर्व पार्षद अभय सिंगी की धर्म पत्नी व वरिष्ठ समाजसेवी स्व. गुलाबचंद सिंगी की पुत्रवधू है। उनके अध्यक्ष बनने से समाज में खुशी की लहर दौड़ गयी। कार्यक्रम का संचालन मुन्नी देवी कोठारी ने किया।










