ईवीएम से मतदान की दी जानकारी

चूरू । स्वीप प्रकोष्ठ चूरू द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित इंद्रमणी निवास में चल रहे मेगा ट्रेड फेयर मेला में ईवीएम वीवीपेट की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई।

स्वीप प्रकोष्ठ नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद सीईओ पीआर मीणा ने बताया कि इस दौरान उपस्थित मतदाताओं ने स्वयं ईवीएम वीवीपेट की कार्यप्रणाली एवं मतदान का अभ्यास किया। इस अवसर पर प्रशिक्षक जयप्रकाश, प्रभारी श्रवण कुमार, रूपेश कुमार और मांगीलाल ने ईवीएम वीवीपेट के बारे में जानकारी प्रदान की।

CHURU में स्थानीय की उठी मांग, पर्यवेक्षक से एक सुर में बोले कांग्रेस नेता, पूर्व प्रत्याशी रफीक मंडेलिया ने बताएं फायदे

CHURU : विजन दस्तावेज 2030 तैयार करने के लिए वन विभाग द्वारा आयोजित बैठक में किया गहन परामर्श