चूरू। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के जिला सूचना केन्द्र में सूर्यकांत कुमावत ने जनसम्पर्क अधिकारी (पीआरओ) के पद पर सोमवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर विभाग की गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर कुमावत ने कहा कि सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग सरकार और आमजन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करता है। विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों को आमजन तक प्रभावी ढ़ंगसे पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर जनहित की सूचनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार का विश्वास दिलाया। इस दौरान मीडिया कर्मियों और स्टॉफ सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर एपीआरओ मनीष कुमार, जसवंत सिंह, ललित चौहान, रामचंद्र गोयल, प्रदीप सैनी, गिरधारी सैनी, संजय गोयल, मंगेज सिंह, दुलीचंद सोनी, कुंज बिहारी, किशन उपाध्यक्ष, विजय सारस्वत, राहुल शर्मा, राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष देशदीपक किरोड़ीवाल, मनोज शर्मा, अमित शर्मा, देवराज लाटा, निर्मल लाटा, राजेन्द्र सिंह शेखावत, नरेंद्र सिंह राठोड़ आदि मौजूद थे।










