Advertisement
Home राजस्थान चूरू वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए परिंडे,...

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए परिंडे, दिया जल संरक्षण का संदेश

चूरू। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेशभर में चल रहे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत शनिवार को स्थानीय चूरू चोपाटी में भाजपा नगरमंडल उत्तर एवं दक्षिण के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक हरलाल सहारण एवं भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की तथा परिंडे लगाए। साथ ही सरोवर में पूजा-अर्चना कर जल संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि भीषण गर्मी के दौर में पक्षियों एवं पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करना मानवीय संवेदनशीलता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि भाजपा ष्सेवा ही संगठनष् की भावना के साथ समाज और पर्यावरण से जुड़े कार्यों में निरंतर सक्रिय रहती है। उन्होंने आमजन से अपने घरों एवं आसपास पक्षियों के लिए परिंडे लगाने तथा पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करने की अपील की। जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में सेवा भावना कूट-कूटकर भरी हुई है और पार्टी की पंचनिष्ठाओं में प्रकृति संरक्षण को विशेष महत्व दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की, पक्षियों के लिए परिंडे लगाए तथा ऐतिहासिक जोहड़ में श्रमदान एवं पूजा-अर्चना कर जल संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया, जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा, नरेंद्र सैनी, मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, धर्मेंद्र रोकसिया, नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल, सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र चौबे, विश्वनाथ राजगुरु, जिलामंत्री दीनदयाल सैनी, रचना कोठारी, महेश मिश्रा, मोहन गढ़वाल, नीरज जांगिड़, नोमान खान, विकास बांठिया, सीपी शर्मा, जेपी प्रजापत, ओम इंदोरिया, रजत शर्मा, कमल सैनी, मुकेश ओझा, आकाश सैनी, संतोष महनसरिया, श्रीराम पीपलवा, अजय तंवर, बंशी बाल्मीकि, दिनेश बावलिया, सुनील ढाका, रवि दाधीच सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की।

Advertisement