नाकाबंदी तोड़ डायल -112 को टक्कर मारने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार

खेतड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राजकार्य में बाधा डालने के मामले में आरोपी ईन्द्राज को दबोचा

खेतड़ी । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
खेतड़ी थाना पुलिस ने राजकार्य में बाधा डालने तथा सरकारी डायल -112 वाहन को टक्कर मारने के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत एवं वृताधिकारी जुल्फीकार अली के सुपरविजन में थानाधिकारी मोहनलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी ईन्द्राज को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 9 सितंबर 2024 को सूचना मिली थी कि थाना उदयपुरवाटी क्षेत्र के ककराणा इलाके से एक युवक का अपहरण कर काले रंग की स्कॉर्पियो में कुछ लोग खेतड़ी की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने अजीत अस्पताल के सामने नाकाबंदी शुरू की। इसी दौरान आरजे 23 यूसी 3799 नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो तेज गति से मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका। नाकाबंदी तोड़ने के प्रयास में स्कॉर्पियो चालक ने डायल-112 वाहन को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और पलटने से बाल-बाल बचा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए खेतड़ी थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और आसूचना संकलन के आधार पर कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी ईन्द्राज पुत्र श्रीराम (26) निवासी ढाणी गोविंदाला की ढाणी, तन पाटन, जिला सीकर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पूर्व में आरोपी अशोक कुमार और राहुल को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया था। पूर्व में गिरफ्तार आरोपी में अशोक कुमार पुत्र जयनारायण निवासी ढाणी बाबाजी की, तन खड़ब, थाना सरूण्ड, जिला कोटपूतली-बहरोड़ , राहुल पुत्र रामसिंह निवासी मनकश वाली ढाणी, तन पाथरेड़ी, थाना सरूण्ड, जिला कोटपूतली-बहरोड़ शामिल हैं I वहीं कार्रवाई में पुलिस टीम में मोहनलाल, थानाधिकारी खेतड़ी , सुरेन्द्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक , ख्यालीराम, कांस्टेबल , अशोक, कांस्टेबल , अनिल, कांस्टेबल शामिल रहें I खेतड़ी पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश माना जा रहा है।

घांघू जीण माता मंदिर चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार

एसपी ऑफिस के स्वागत कक्ष से अपहरण मामला, कोतवाली थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

15 वर्षीय बालक को डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी 🚑 छुट्टी के दिन खुला ऑपरेशन थिएटर | Churu News

ऑपरेशन म्यूल हंटर, करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा | 1.16 करोड़ ट्रांजैक्शन | Churu News