सिंघाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 228 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब सहित कंटेनर जब्त

चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, आबकारी एक्ट में मामला दर्ज

सिंघाना । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना सिंघाना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा निर्मित 228 कार्टून अंग्रेजी शराब से भरे एक कंटेनर को जब्त किया है। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा बुहाना वृत्ताधिकारी नोपराम भाकर के सुपरविजन में सिंघाना थानाधिकारी सुगन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार बुधवार को कांस्टेबल आनंद कुमार एवं रमेश कुमार ने सूचना दी कि एक संदिग्ध कंटेनर में अवैध शराब होने की आशंका पर उसे रुकवाया गया है, लेकिन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कंटेनर नंबर DD 01 M 9206 की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कंटेनर में हरियाणा निर्मित 228 कार्टून अंग्रेजी शराब भरी मिली। पुलिस ने शराब और कंटेनर को जब्त कर लिया तथा चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब शराब तस्करी नेटवर्क और फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।कार्रवाई टीम में थानाधिकारी सुगन सिंह, एचसी सत्यराज, कांस्टेबल अमित कुमार, रमेश कुमार, आनंद कुमार, योगेश कुमार तथा विकास कुमार शामिल रहे। कार्रवाई में कांस्टेबल रमेश कुमार एवं आनंद कुमार की विशेष भूमिका रही।

घांघू जीण माता मंदिर चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार

एसपी ऑफिस के स्वागत कक्ष से अपहरण मामला, कोतवाली थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

15 वर्षीय बालक को डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी 🚑 छुट्टी के दिन खुला ऑपरेशन थिएटर | Churu News

ऑपरेशन म्यूल हंटर, करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा | 1.16 करोड़ ट्रांजैक्शन | Churu News