Advertisement
Home राजस्थान सीकर श्रद्धालुओं को कमरा दिलाने की होड़ में मारपीट, युवक पर बरसाए लाठी-डंडे

श्रद्धालुओं को कमरा दिलाने की होड़ में मारपीट, युवक पर बरसाए लाठी-डंडे

खाटूश्यामजी में गेस्ट हाउस एजेंट पर हमला, गंभीर हालत में जयपुर रेफर

सीकर। राहुल टांक
जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में श्रद्धालुओं को गेस्ट हाउस में कमरा दिलाने की होड़ को लेकर मंगलवार देर रात हिंसक विवाद हो गया। एमजी गेस्ट हाउस से जुड़े 7-8 युवकों ने एक अन्य गेस्ट हाउस के एजेंट पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले खाटूश्यामजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर जयपुर रेफर किया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक एजेंट को बेरहमी से पीटते दिखाई दे रहे हैं।जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार रात करीब एक बजे की है। घायल एजेंट करण कुमार श्रद्धालुओं को अपने गेस्ट हाउस में ठहराने के लिए लेकर जा रहा था। इसी दौरान एमजी गेस्ट हाउस के पास कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और घेरकर हमला कर दिया।आरोप है कि हमलावरों ने करण कुमार पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाईं, जिससे उसके सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। घायल युवक सड़क पर गिरकर तड़पता रहा, लेकिन आरोपी लगातार मारपीट करते रहे।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को आता देख आरोपी फरार हो गए। मामले में खाटूश्यामजी थाना पुलिस ने घायल करण कुमार की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थानाधिकारी पवन चौबे ने बताया कि श्रद्धालुओं को कमरा दिलाने की प्रतिस्पर्धा को लेकर विवाद हुआ था। पीड़ित के बयान और वायरल वीडियो के आधार पर 1-2 युवकों को राउंडअप कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घांघू जीण माता मंदिर चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार

https://youtu.be/Ef5oIdtTtec

एसपी ऑफिस के स्वागत कक्ष से अपहरण मामला, कोतवाली थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

https://youtu.be/16YAOMBCgPc

15 वर्षीय बालक को डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी 🚑 छुट्टी के दिन खुला ऑपरेशन थिएटर | Churu News

https://youtu.be/FaQfJGuaNe0

ऑपरेशन म्यूल हंटर, करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा | 1.16 करोड़ ट्रांजैक्शन | Churu News

https://youtu.be/ThKhnEQhl-I

 

Advertisement