Advertisement
Home राजस्थान सीकर रास्ते के विवाद को लेकर परिवार पर हमला, कई घायल

रास्ते के विवाद को लेकर परिवार पर हमला, कई घायल

सीकर के मंडावरा में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, लोहे के सरियों और डंडों से मारपीट का आरोप

सीकर । राहुल टांक
जिले के मंडावरा स्थित कुलहरियों की ढाणी में रास्ते के पुराने विवाद को लेकर एक ही परिवार के लोगों के बीच हिंसक झगड़े का मामला सामने आया है। हमले में एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाओं के साथ बदसलूकी और जबरन उठाकर ले जाने की कोशिश का भी आरोप लगाया गया है।पीड़ित युवक के अनुसार उसका परिवार मूल रूप से कुलहरियों की ढाणी का निवासी है, लेकिन वर्तमान में दिल्ली में रहता है। गांव में पैतृक घर होने के कारण परिवार का लगातार आना-जाना रहता है। युवक का आरोप है कि गांव में एक रास्ते को लेकर पिछले 25 से 30 वर्षों से विवाद चल रहा है और उनका परिवार लंबे समय से उसी रास्ते का इस्तेमाल करता रहा है।आरोप है कि परिवार के कुछ लोगों ने रास्ता बंद कर दिया, जिसका विरोध करने पर विवाद हिंसक हो गया। पीड़ित के मुताबिक 25 मई की रात करीब 10:30 बजे 10 से 15 लोग अचानक घर पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावर लोहे के सरियों और डंडों से लैस थे। हमले में उसकी मां, पिता, ताऊजी और ताऊजी के बेटे सहित परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। वहीं महिलाओं के साथ बदसलूकी कर उन्हें जबरन उठाकर ले जाने की कोशिश भी की गई।घायल पिता पिछले दो दिनों से एसके अस्पताल में भर्ती हैं, जहां सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के चलते टांके लगाए गए हैं।पीड़ित पक्ष ने सुरेंद्र कुलहरी, राजू कुलहरी, मुकेश कुलहरी समेत अन्य लोगों पर हमले में शामिल होने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच की जिम्मेदारी एएसआई नरेश कुमार मीणा को सौंपी गई है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

घांघू जीण माता मंदिर चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार

एसपी ऑफिस के स्वागत कक्ष से अपहरण मामला, कोतवाली थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

15 वर्षीय बालक को डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी 🚑 छुट्टी के दिन खुला ऑपरेशन थिएटर | Churu News

ऑपरेशन म्यूल हंटर, करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा | 1.16 करोड़ ट्रांजैक्शन | Churu News

 

Advertisement