आगरा के किवराली क्षेत्र में फिल्माए जा रहे दृश्य, राकेश कुमार सिंह और सनाया सैनी निभा रहे मुख्य भूमिका
नई दिल्ली। आगरा जिले के किवराली थाना क्षेत्र स्थित परामना गांव में शांति देवी डिग्री कॉलेज में हिंदी फीचर फिल्म तेरी अदाओं ने मारा सनम की शूटिंग दूसरे दिन भी जारी रही। राभ्या फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म में राकेश कुमार सिंह और सनाया सैनी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता प्रीतम सिंह ने बताया कि फिल्म की कहानी और संवाद राजेन्द्र सिंह शेखावत ने लिखे हैं तथा निर्देशन भी वही कर रहे हैं।फिल्म के डीओपी विकास सक्सेना हैं, जबकि संपादन का कार्य प्रवेश सक्सेना करेंगे। गीत गिरीश भार्गव बिसाऊ ने लिखे हैं। गीतों को आवाज रघुवीर सिंह राठौड़, संतोष कुमार नायक और पूजा नायक ने दी है। संगीत भी संतोष कुमार कनवारी का है, जबकि कोरियोग्राफी कनिष्का सिंह कर रही हैं।फिल्म में रीना गौतम, राजकुमार नायक, अमर सिंह, अन्नू पूनिया, सरोज बरोड़, रागिनी तिवारी, दीनदयाल दीनू, अमित चाहर, जीत चाहर, सोनू, समीर, भोला चाहर, यश, अतुल, दशरथ सिंह और आयशा तिवारी सहित कई कलाकार अभिनय कर रहे हैं। मेकअप का कार्य भुवनेश भटनागर संभाल रहे हैं।निर्माताओं के अनुसार पूरी फिल्म उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के किवराली थाना क्षेत्र में ही फिल्माई जाएगी। शूटिंग शुरू होने से पहले श्री गणेश जी महाराज की पूजा-अर्चना कर कैमरे का पूजन और नारियल फोड़कर शुभारंभ किया गया था।इस मौके पर अवनीश तिवारी सहित फिल्म यूनिट के सदस्य मौजूद रहे।













