Advertisement
Home राजस्थान चूरू डॉ. खेमचंद सोनी को मिलेगा वर्ष 2026 का ‘साथी सम्मान’

डॉ. खेमचंद सोनी को मिलेगा वर्ष 2026 का ‘साथी सम्मान’

हिन्दी साहित्य संसद् 22 मई को आयोजित करेगी सम्मान समारोह एवं काव्य गोष्ठी

चूरू। साथी परिवार के सौजन्य से हिन्दी साहित्य संसद् द्वारा प्रति वर्ष 22 मई को स्थानीय साहित्यकार, शिक्षक, समाजसेवी एवं संस्था के पूर्व महामंत्री स्वर्गीय रामावतार ‘साथी’ की स्मृति में साहित्यकार सम्मान समारोह एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाता है। संस्था की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में योग्य साहित्यकार को प्रतिष्ठित ‘साथी सम्मान’ प्रदान किया जाता है। इसी क्रम में वर्ष 2026 के लिए यह सम्मान रतनगढ़ के साहित्यकार डॉ. खेमचंद सोनी को प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है।संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि डॉ. सोनी को साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, सृजनशील लेखन तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।समारोह के दौरान काव्य गोष्ठी का भी आयोजन होगा, जिसमें क्षेत्र के अनेक साहित्यकार अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।

Advertisement