डॉ. संतरा जाट के निर्देशन में होंगे योगासन, प्राणायाम और ध्यान अभ्यास
चूरू। अग्रसेन नगर स्थित अग्रसेन पार्क में अब प्रतिदिन नियमित योग अभ्यास कराया जाएगा। सुबह 6:30 बजे से आयोजित होने वाले इस योग सत्र का संचालन डॉ. संतरा जाट द्वारा किया जाएगा।योग अभ्यास की शुरुआत को लेकर अग्रसेन नगर के लोगों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने इसे स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया है। उनका कहना है कि नियमित योग अभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आता है।डॉ. संतरा जाट द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण में विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियां सिखाई जाएंगी, जिससे लोगों को स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने में सहायता मिलेगी।आयोजकों ने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से योग सत्र में भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की है।
चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड
रतननगर में 540 मरीजों का मुफ्त इलाज, 32 साल से चल रहा मिर्गी शिविर
चूरू में BJP की जीत का जश्न, गढ़ चौराहे पर आतिशबाजी और मिठाई













