बंधन बैंक में सम्मान समारोह: समाजसेवी रियाजत खान का किया गया सम्मान

बैंक प्रबंधन ने सेवाओं की दी जानकारी, करंट अकाउंट पर ब्याज सुविधा बताई खास

चूरू। बंधन बैंक परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में समाजसेवी रियाजत खान को सम्मानित किया गया। बैंक के मैनेजर दिलीप विशिष्ट ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की।इस अवसर पर बैंक प्रबंधन ने उपस्थित लोगों को बैंक की विभिन्न सेवाओं और योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी। विशेष रूप से बताया गया कि बैंक अपने ग्राहकों को करंट अकाउंट पर भी ब्याज जैसी सुविधा प्रदान करता है, जो इसे अन्य बैंकों से अलग बनाती है।समारोह का माहौल सौहार्दपूर्ण रहा और उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में रेलवे ठेकेदार अरविन्द शर्मा, समाजसेवी एवं बैंक के वरिष्ठ खातेदार शेखर शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।