नाकाबंदी के दौरान 12 किलो 60 ग्राम गांजा बरामद, 1 आरोपी गिरफ्तार

चूरू में बिना नंबर की स्कूटी से हो रही थी सप्लाई, पुलिस ने नाकाबंदी में पकड़ा

चूरू। कोतवाली थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कस्बा चौकी क्षेत्र में गोयनका स्कूल के पास से 12 किलो 60 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना के सब इंस्पेक्टर किशनाराम बिश्नोई ने बताया कि कस्बा चौकी के सामने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान गोयनका स्कूल की ओर से आ रही बिना नंबर की इलेक्ट्रिक स्कूटी को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान स्कूटी चालक घबरा गया और पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने स्कूटी पर रखे सफेद प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी ली, जिसमें 12 किलो 60 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रतनगढ़ के वार्ड 14 निवासी 47 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र सीताराम को गिरफ्तार कर लिया है। जब्त गांजे की अनुमानित सरकारी कीमत करीब 6 लाख रुपये आंकी जा रही है।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह गांजा सीकर जिले से खरीदकर चूरू में सप्लाई करने जा रहा था। मामले की जांच रतन नगर थानाधिकारी रामनिवास को सौंपी गई है। पुलिस ने गांजा और इलेक्ट्रिक स्कूटी को भी जब्त कर लिया है तथा मामले की गहन जांच जारी है। कार्रवाही के दौरान सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार, राजेश कुमार लाम्बा, कानिस्टेबल नवीन कुमार, भींवाराम, सज्जन कुमार शामिल थे। कानिस्टेबल नवीन कुमार की भूमिका अहम रही।

SIKAR : सिर्फ ₹1 में शादी!  दहेज को ठुकराकर युवक बना मिसाल | सीकर की प्रेरक कहानी

चूरू अस्पताल में बड़ा हादसा टला,  ऑक्सीजन प्लांट के पास आग, ड्यूटी पर शराबी फायरमैन गिरफ्तार