एक शाम आशा ताई के नाम: सुरों से सजी श्रद्धांजलि संध्या

Screenshot

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
शहर की जानी-मानी संस्था धुन द रिदम ऑफ लाइफ द्वारा शाम को धुन कक्ष में फिल्मी जगत की महान गायिका आशा भोंसले की स्मृति में “एक शाम आशा ताई के नाम” शीर्षक से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सिग्नेचर सॉन्ग “ए मालिक तेरे बंदे हम” से हुई। इसके बाद धुन के सदस्यों व शहर के गणमान्य नागरिकों ने आशा भोंसले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर धुन के सदस्यों एवं आमंत्रित कलाकारों ने आशा ताई के लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिनसे पूरा माहौल सुरमय हो गया। कार्यक्रम में प्रियंका लाम्बा, उस्मान खान, राजबाला ढाका, इस्माईल खान, पूनम शर्मा, सनवर कुरैशी, मनोहर लाल धूपिया, प्रवीण टाक, अमिता गौड़, कुसुम चाहर, श्याम सुंदर पाटोदिया, इरशाद फारूकी, जाहिरा खान, हबीबुर रहमान, प्रमोद खेदड़, रवि शर्मा, नफीस कुरैशी, अनिल पाल, आनंद जांगिड़ और इब्राहिम खान सहित कई कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में शहर के बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी मौजूद रहे। अंत में संस्था के अध्यक्ष मनोहर लाल धूपिया व सचिव संपत लाल बारूपाल ने सभी अतिथियों व कलाकारों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

SIKAR : सिर्फ ₹1 में शादी!  दहेज को ठुकराकर युवक बना मिसाल | सीकर की प्रेरक कहानी

चूरू अस्पताल में बड़ा हादसा टला,  ऑक्सीजन प्लांट के पास आग, ड्यूटी पर शराबी फायरमैन गिरफ्तार