Advertisement
Home राजस्थान सीकर स्केटिंग करते हुए UP से खाटू श्याम पहुंचा श्रद्धालु, अनोखी भक्ति ने...

स्केटिंग करते हुए UP से खाटू श्याम पहुंचा श्रद्धालु, अनोखी भक्ति ने खींचा ध्यान

1 अप्रैल से शुरू की यात्रा, चुनौतियों के बावजूद संकल्प पूरा कर बाबा के दर्शन किए

सीकर/खाटू। राहुल टांक

विश्व प्रसिद्ध Khatu Shyam Ji Temple में हर साल लाखों श्रद्धालु अपनी आस्था लेकर पहुंचते हैं, लेकिन इस बार भक्ति का एक अनोखा रूप देखने को मिला। उत्तर प्रदेश निवासी कन्हैया लाल स्केटिंग करते हुए खाटू श्याम बाबा के दरबार पहुंचे।
उन्होंने अपनी यात्रा 1 अप्रैल से शुरू की और पूरे रास्ते स्केटिंग करते हुए बाबा के चरणों तक पहुंचे। कन्हैया लाल पिछले करीब 7 वर्षों से स्केटिंग कर रहे हैं और इससे पहले वे लगभग 100 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा भी स्केटिंग के माध्यम से पूरी कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि खाटू श्याम बाबा की यह यात्रा उनके जीवन की सबसे विशेष यात्रा रही। एक दिन उनके मन में विचार आया कि स्केटिंग करते हुए बाबा के दरबार जाया जाए, जो धीरे-धीरे संकल्प में बदल गया।कन्हैया लाल ने यह भी बताया कि पहले उनका भगवान में विशेष विश्वास नहीं था, लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से बाबा की महिमा सुनकर उनके मन में आस्था जागृत हुई। उन्हें ऐसा लगा जैसे बाबा का बुलावा आया हो और वे इस यात्रा पर निकल पड़े।यात्रा के दौरान उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन हर बार राहगीरों और स्थानीय लोगों का सहयोग मिला। खासतौर पर राजस्थान के लोगों ने उनकी भरपूर मदद की, जिसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि बाबा के दर्शन करने के बाद उनके मन की सारी बेचैनी दूर हो गई और उन्हें एक अलग ही शांति व सुकून का अनुभव हुआ। कन्हैया लाल का मानना है कि सच्चे मन से की गई भक्ति में स्वयं रास्ते बन जाते हैं।

Advertisement