मुरलीधर धड़ीसाज की स्मृति में परिवार की पहल, भविष्य में और सुविधाएं बढ़ाने की घोषणा
चूरू। भीषण गर्मी को देखते हुए मरीजों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से गढ़ स्थित सैटेलाइट अस्पताल में मुरलीधर धड़ीसाज की स्मृति में उनके पुत्र डॉ. श्यामसुंदर शर्मा एवं पौत्र नरेंद्र शर्मा, विमला शर्मा द्वारा एक एयर कूलर भेंट किया गया।यह पहल समस्या समाधान केंद्र के अध्यक्ष सत्यनारायण व्यास की प्रेरणा से की गई। एयर कूलर अस्पताल प्रभारी ओमप्रकाश धानिया को सौंपा गया, जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को गर्मी से राहत मिल सके।इस अवसर पर भामाशाह परिवार ने भविष्य में भी अस्पताल में अतिरिक्त एयर कूलर एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की घोषणा की।संस्था के सचिव प्रमोद शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्यों से समाज में जनसेवा की भावना मजबूत होती है और अन्य लोग भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित होते हैं।कार्यक्रम में अस्पताल के कर्मचारी अमित बसेर, जयसिंह, वंदना, मिशाली (नर्सिंग ऑफिसर) सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।












