Advertisement
Home राजस्थान चूरू नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजयुमो का प्रदर्शन, राहुल गांधी का...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजयुमो का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन

‘जन आक्रोश कार्यक्रम’ के तहत कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी, महिला सम्मान के मुद्दे पर साधा निशाना

चूरू। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा चूरू के नेतृत्व में ‘जन आक्रोश कार्यक्रम’ के तहत नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन नहीं करने के विरोध में कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर देश की महिलाओं का अपमान किया गया है, जिसका जवाब नारी शक्ति आने वाले समय में देगी।युवामोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल बालान ने कहा कि नारी सम्मान की झूठी कहानी कहना कांग्रेस की पुरानी आदत है, लेकिन महिलाएं अपने सम्मान का अपमान कभी नहीं भूलतीं।कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री हरीश वर्मा के नेतृत्व में राजकीय लोहिया महाविद्यालय के सामने Rahul Gandhi का पुतला दहन किया गया और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।प्रदर्शन में अभिषेक चोटिया, विमला गढ़वाल, रचना कोठारी, सुरेश सारस्वत, धर्मेंद्र सैनी, जयपाल सिंह टकनेत, आदिल खान, राकेश शर्मा, निखिल प्रजापत, सूर्यप्रकाश ढाका, मोहन गढ़वाल, कमल सैनी, प्रकाश नायक, रजत शर्मा, नितिन बुंदेला, मुकेश सैनी, कैलाश शर्मा, भंवर गुर्जर, आकाश सैनी, करण सैनी, हवा सिंह राहड़, मेनपाल, मनोज कुमार, हिमांशु सैन, दीपक चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Advertisement