आदर्श छात्रावास में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई, समाज में एकता व शिक्षा पर जोर

वंदना आर्य की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने लिया समानता व सामाजिक न्याय का संकल्प

चूरू। भारत रत्न B R Ambedkar की जयंती पर आदर्श छात्रावास समिति एवं ओबीसी वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आदर्श छात्रावास परिसर में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के सैकड़ों प्रबुद्धजन, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान जिला प्रमुख वंदना आर्य ने की। उन्होंने अपने संबोधन में बाबा साहेब के विचारों को वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए शिक्षा, समानता एवं सामाजिक न्याय के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। आदर्श छात्रावास के अध्यक्ष मोहनलाल आर्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता और एकता को मजबूत करते हैं।ओबीसी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष गिरधारी तंवर ने बाबा साहेब के जीवन को संघर्ष और समर्पण का प्रतीक बताते हुए उनके आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता आसाराम सैनी ने बाबा साहेब के संवैधानिक योगदान और सामाजिक परिवर्तन में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में रामेश्वर प्रजापत, श्रवण बसेर, कन्हैयालाल मेघवाल, नरपत मेघवाल, चंद्रमोहन सैनी, रामरतन सिहाग, भूराराम भाटिया, जयचंद बरोर एवं डॉ अशोक शर्मा सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।सभी वक्ताओं ने एक स्वर में बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता, शिक्षा व भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लेने पर बल दिया।कार्यक्रम का संचालन सांवरमल बरोर ने किया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने डॉ अंबेडकर के आदर्शों पर चलने तथा समाज में समानता, न्याय एवं भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।

अंबेडकर जयंती पर चूरू में भव्य कार्यक्रम | नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू