संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई नियुक्तियां, पदाधिकारियों का किया गया सम्मान
चूरू। भारतीय धानक धानुक धानका एसोसिएशन वेलफेयर (रजि.) की जिला इकाई चूरू की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। संगठन को मजबूती देने और समाजहित के कार्यों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से यह विस्तार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीताराम लुगरिया एवं प्रदेश महामंत्री गुरु धानका की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष सोनू सरोहा द्वारा किया गया।जिला कार्यकारिणी में सुमेरमल धानका एवं डॉ. मुंशीराम धानक को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं अनीश लुगरिया, बंशीलाल लुटाणा और पवन कुमार होटला को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अन्य पदों पर संतलाल झारिया एवं जयसिंह सरोहा को जिला मंत्री, सुभाष होटला को जिला मीडिया प्रभारी, सेवानंद मूंदी को जिला आईटी प्रभारी, सत्यवीर सिंह नीनाणिया को मैनेजमेंट कमेटी प्रभारी, मदन खरोड़ को सहप्रभारी तथा गोविंद लुगरिया को जिला प्रवक्ता बनाया गया है।इसके साथ ही विभिन्न तहसीलों में भी नियुक्तियां की गई हैं, जिनमें निरंजन धानका को सरदारशहर, विजेंद्र खुड़ाणी को राजगढ़, गोविंदराम इंदौरा को तारानगर एवं बलवीर नीनाणिया को चूरू तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।नियुक्ति के अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का साफा बांधकर एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। सभी को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं।कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने समाज के उत्थान एवं संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन महेंद्र बावलिया, सचिव पवन बागड़ी, संदीप लुगरिया, सुमेर होटला, सतवीर खन्ना, मुकेश बावलिया, प्रताप खन्ना, रामकिशन भंडारी, दुर्गाराम लुगरिया, सीताराम खरोड़, पूर्णाराम होटला सहित सैकड़ों समाजबंधु एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू
















