31 नए विद्यार्थियों का स्वागत, ए-बी ग्रेड प्राप्त छात्रों को प्रोत्साहन राशि देकर किया सम्मानित
चूरू। खेमका राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को प्रवेश उत्सव कार्यक्रम एवं कक्षा आठ में ए व बी ग्रेड प्राप्त विद्यार्थियों के सम्मान समारोह का आयोजन एसएमसी अध्यक्ष यासीन खान की अध्यक्षता में किया गया।कार्यक्रम में पूर्व एएसपी इस्माइल खान, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) ओमप्रकाश प्रजापत, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) विजेंद्र दाधीच, शहरी खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश फगेड़िया एवं अलीशा इमरान अहमद सहित कई अतिथि उपस्थित रहे। संस्था प्रधान रूप सिंह निर्बाण ने अतिथियों का स्वागत किया।इस अवसर पर नव प्रवेशी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। संस्था प्रधान ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय में 31 नए विद्यार्थियों का प्रवेश हुआ है, जो विद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।समारोह में कक्षा आठ में ए एवं बी ग्रेड प्राप्त विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि इस्माइल खान द्वारा प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। ओमप्रकाश फगेड़िया ने बालिकाओं को कक्षा आठ के बाद भी सरकारी विद्यालयों में ही अध्ययन जारी रखने का आह्वान किया।अमन ट्रस्ट के अध्यक्ष उस्मान अंसारी ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और विद्यालय व परिवार का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं विजेंद्र दाधीच एवं ओमप्रकाश प्रजापत ने नियमित अध्ययन एवं विद्यालय आने पर जोर दिया।कार्यक्रम में इस्माइल खान ने घोषणा की कि इस सत्र में 100 प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। साथ ही ए ग्रेड प्राप्त विद्यार्थियों और संबंधित विषय अध्यापकों को भी सम्मानित किया जाएगा।इस दौरान बाबा साहेब B R Ambedkar जयंती के उपलक्ष्य में चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।कार्यक्रम में रामकुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रताप बेनीवाल, कमलेश शर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा, इमरान अहमद सहित अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मुबारिक ने किया।
चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू
















