पिलानी । झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
थाना क्षेत्र के एक गांव में साढ़े चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को करीब एक 45 से 50 साल का आरोपी बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर गांव के बंद पड़े सरकारी स्कूल के खंडहर में ले गया। कुछ देर बाद परिजन और ग्रामीण बच्ची को ढूंढते ढूंढते स्कूल में पहुंचे तो उन्होंने आरोपी को बच्ची के साथ संदिग्ध अवस्था में देख लिया और तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पिलानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। सीआई चंद्रभान ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी के भी चोट लगी हुई थी। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाकर इलाज करवाया गया है। माना जा रहा है कि आरोपी की करतूत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की। जिसके कारण उसके चोट लगी है। लेकिन यह अभी जांच का विषय है। फिलहाल बच्ची का भी मेडिकल करवाया जा रहा है। सभी मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपी से पूछताछ कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। मामले की गंभीरता से जांच करते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। सीआई चंद्रभान ने मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।
अंबेडकर जयंती पर चूरू में भव्य कार्यक्रम | नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू














