Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं सेवदा ने दिया सोसायटी को सहयोग

सेवदा ने दिया सोसायटी को सहयोग

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी को विकास कार्यों के लिए सहायक उप निरीक्षक नूआं निवासी कालूराम सेवदा ने अपनी सेवानिवृत्ति पर चंदे के रूप में 51 हजार रूपए दिए। जिस पर सस्था संरक्षक महावीरप्रसाद सानेल व जिलाध्यक्ष अमरसिंह धीरज ने माल्यार्पण साल व साफा पहनाकर स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि सेवदा 31 जनवरी को ही जम्मू से सीआरपीएफ से सहायक उप निरीक्षक के पद से गौरवशाली सेवा काल के बाद सेवानिवृत्त हुए है। संस्था संरक्षक ने कालूराम को भावी जीवन की शुभकामनाएं देते हुए इनके स्वस्थ तंदुरस्त प्रसन्नचित्त रहने की कामना की। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष अमरसिंह धीरज, संरक्षक महावीर प्रसाद सानेल, शीशराम बारूपाल, मुकेश कुमार बाडलवास, नंदलाल वर्मा सीबीईओ, महावीर प्रसाद तोगड़िया सीबीईओ, शिशुपाल सिंह बहादुरवास, रामकरण सिंह पटवारी, परमेश्वर मीठवास, विजेंद्र वाहिदपुरा, सुंदरपाल सीगड़ा, दीनदयाल गर्वा, अरविंद बाडेटिया गरिमामयी उपस्थित रही।

खेजड़ी बचाओ कानून की मांग, RLP व युवा क्रांतिकारी मंच का चूरू में बड़ा प्रदर्शन

चूरू में यूजीसी कानून के विरोध में बड़ा प्रदर्शन, पंचायत समिति से कलेक्ट्रेट तक रैली

फरवरी में चूरू के 21 थानों की होगी सघन समीक्षा, एसपी करेंगे औचक निरीक्षण

भालेरी में जलभराव पर बवाल, चक्का जाम की चेतावनी के बाद कंपनी ने दिया समाधान का आश्वासन

 

Advertisement