Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने पांच चिकित्सा संस्थानों एक ब्लॉक ऑफिस का निरीक्षण...

सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने पांच चिकित्सा संस्थानों एक ब्लॉक ऑफिस का निरीक्षण कर सेवाओं का लिया जायजा

इमरजेंसी और पोस्टमार्टम सेवाओं में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाने के दिए निर्देश, अनुपस्थित कर्मियों को थमाए नोटिस

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने पांच चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेते हुए सुधार के निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चिराना, परसरामपुरा, उदयपुरवाटी, गुढ़ागौड़जी और बड़ागांव का औचक निरीक्षण किया। साथ ही ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय उदयपुरवाटी का निरीक्षण करने पर अनुपस्थित मिले। एक एएनएम व दो जीएनएम को कारण बताओ नोटिस जारी किया। निरीक्षण में इमरजेंसी सेवाएं को सुदृढ़ बनाने और पोस्टमार्टम सेवाओं मे संवेदनशीलता के साथ तत्परता दिखाने पर जोर दिया। दोपहर पूर्व निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और पोस्टमार्टम सेवाओं में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाने पर जोर देते हुए सभी प्रभारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं, मरीजों को दी जा रही सेवाओं तथा साफ-सफाई की स्थिति का अवलोकन किया। इस दौरान सीएमएचओ ने दवा योजना एवं विभिन्न जांच योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने सुनिश्चित करने को कहा कि मरीजों को सभी आवश्यक दवाएं समय पर उपलब्ध हों तथा जांच सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हो। डॉ. गुर्जर ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पैकेज बुक किए जाएं तथा रिजेक्शन की दर को कम किया जाए। ताकि अधिक से अधिक मरीजों को योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने चिकित्सा स्टाफ को निर्देशित किया कि आमजन को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर सेवाओं का फीडबैक लिया। सीएमएचओ ने सभी विजित किए गए संस्थानों लू ताप घात की एडवाइजरी के अनुरूप दिए गए निर्देश की पालना की स्थिति जानी। इस अवसर पर सीएचसी उदयपुरवाटी के प्रभारी डॉ. मनोज सैनी, डॉ. अनिमेष गुप्ता, डॉ. गौरीशंकर, डॉ. विकास मौजूद रहे।

सीएमएचओ ने शाम को गुढ़ागौड़जी और बड़ागांव सीएचसी की इमरजेंसी सेवाएं देखी

सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने सोमवार को दोपहर तक जहां बीसीएमओ ऑफिस उदयपुरवाटी का निरीक्षण कर विभिन्न विभागीय योजनाओं के बारे में फीडबैक लिया। साथ ही ब्लॉक की सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की। वहीं शाम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुढ़ा पर इमरजेंसी सेवाएं चैक की। उन्होंने बताया कि कई बार शिकायत आती है कि दोपहर दो बजे बाद स्टाफ इमरजेंसी सेवा में नहीं मिलता। इस उद्देश्य से गुढ़ागौड़जी और बड़ागांव दोनों सीएचसी को शाम के समय चैक किया गया जहां पर स्टॉफ मौजूद मिला और इमरजेंसी सेवाएं एंबुलेंस सक्रिय पाई गई। उन्होंने बताया कि अब नियमित रूप से निरीक्षण किए जाएंगे। किसी भी संस्थान की इमरजेंसी सेवा सहित स्वास्थ्य सेवा बाधित मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अंबेडकर जयंती पर चूरू में भव्य कार्यक्रम | नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू

 

Advertisement