झुंझुनूं में धूमधाम से मनाई गई डॉ. अंबेडकर जयंती, कलेक्टर व एसपी सहित अन्य रहे मौजूद
झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में डॉ. अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी की ओर से मंगलवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र भांबू, जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग और एसपी कावेंद्र सिंह सागर सहित अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। सोसायटी के संरक्षक महावीर सानेल और अध्यक्ष अमर सिंह धीरज ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में दानदाताओं का सम्मान भी किया गया। जिनमें एक लाख रूपए का सहयोग करने वाले संत कुमार महरिया राणासर, उम्मेद सिंह गर्वा सिरियासर कलां, कालूराम सेवदा व राजेंद्र गुप्ता भोड़कीवाला को 51—51 हजार रूपए, कुंवर तेजपाल सिंह शेखावत दिशनाऊ सीकर, राजकुमार सोनी मंडावा, बालाराम रांगेरा कालेरा का बास, राजीव कुमार पूर्व कमिश्नर को 21—21 हजार रूपए का सहयोग करने पर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन एवं उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। विधायक राजेंद्र भांबू ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर महान समाज सुधारक, चिंतक, विधिवेता और बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का संदेश देकर समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जो समाज शिक्षित होता है, वही प्रगति करता है। बाबा साहेब ने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय, समानता और स्वतंत्रता जैसे मूल अधिकारों को संविधान में स्थान दिलाकर देश को मजबूत आधार प्रदान किया। उन्होंने दलित, उपेक्षित और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए जीवनभर कार्य किया तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया। इस मौके पर मंच पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक डॉ. पवन पूनियां, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. भंवरलाल सर्वा तथा समाजसेवी राजेंद्र भोड़कीवाला भी मौजूद थे। संस्था अध्यक्ष अमरसिंह धीरज ने आभार जताया। जबकि संचालन संरक्षक महावीर सानेल ने किया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, रामस्वरूप सिंह रसोड़ा, डॉ. संपत्तराम बारूपाल, रामनिवास जिनोलिया, गणपत रैगर, पत्रकार शक्ति सिंह, रामदेवप्रसाद, डॉ. महेंद्र सानेल, विजयगोपाल तथा तनसुख सानेल आदि मौजूद थे।
अंबेडकर जयंती पर चूरू में भव्य कार्यक्रम | नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू














