कार्तिक ट्रेडिंग कंपनी के नए ट्रेड सेंटर का भव्य उद्घाटन, विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि

भूमि ब्रांड देशी घी की शुद्धता को चूरू तक पहुंचाने का उद्देश्य, उद्योगपतियों ने बताई खासियत

चूरू। शहर में कार्तिक ट्रेडिंग कंपनी के नए ट्रेड सेंटर का भव्य उद्घाटन चूरू विधायक हरलाल सहारण के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं व्यापारी वर्ग उपस्थित रहा।कार्तिक ट्रेडिंग कंपनी के संचालक दिनेश रघवानी ने बताया कि नए प्रतिष्ठान का उद्देश्य चूरू में गुजरात में निर्मित “भूमि” ब्रांड के देशी घी की शुद्धता और गुणवत्ता को आमजन तक पहुंचाना है।इस अवसर पर भूमि ब्रांड के निर्माता उद्योगपति रमणीक लाल मोदी ने कहा कि भूमि ब्रांड केवल देशी घी ही नहीं, बल्कि गुजरात की समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि उत्पाद की गुणवत्ता और शुद्धता ही इसकी सबसे बड़ी पहचान है।कार्यक्रम में उद्योगपति परिवार से मंजुलबेन मोदी, भावेशभाई मोदी, रिंकूबेन मोदी, गौरवभाई मोदी, जानकीबेन मोदी तथा कार्तिक ट्रेडिंग कंपनी परिवार से कमल रघवाणी, दिनेश रघवानी, परमानंद रघवानी, दीपक रघवानी, लोकेश रघवानी, संजय रघवानी, नितिन रघवानी, सीए हितेश रघवानी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया तथा नए प्रतिष्ठान के माध्यम से क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने का विश्वास जताया गया।

लोकसभा में गूंजा ट्रक ड्राइवरों का मुद्दा | राहुल कस्वां ने उठाई शोषण की आवाज

ACB की बड़ी कार्रवाई | मंडी सचिव 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

चूरू में जरूरतमंद परिवार की बेटियों की शादी करवाई | मुस्लिम सेवा संस्थान ने पेश की मिसाल