विधायक हरलाल सहारण ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, भजन-कीर्तन से गूंजा माहौल
चूरू। वार्ड संख्या 23 स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ चूरू विधायक हरलाल सहारण ने हरी झंडी दिखाकर किया।इस अवसर पर विधायक सहारण ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में भगवान के प्रति सच्ची श्रद्धा रखनी चाहिए, जिससे उसे जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा और सफलता प्राप्त होती है।
शोभायात्रा श्रीराधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर गणेश मंदिर होते हुए नई सड़क मार्ग से वापस मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान विक्रम सिंह कोटवात, सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सारस्वत, मोहनलाल गढ़वाल, विमला गढ़वाल सहित कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।आयोजन समिति के संजय रक्षक ने बताया कि मंदिर के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह प्रथम स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।इस अवसर पर श्यामलाल रक्षक, मनोज शर्मा, गोपाल, राजेश रक्षक, राजेन्द्र रक्षक, बसंत रक्षक, पंडित विनोद शर्मा, अनिल पाठक, शंकरलाल, ओम खेमका, अमित शर्मा सहित कई श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और अधिक भावपूर्ण बना दिया।
लोकसभा में गूंजा ट्रक ड्राइवरों का मुद्दा | राहुल कस्वां ने उठाई शोषण की आवाज
ACB की बड़ी कार्रवाई | मंडी सचिव 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
चूरू में जरूरतमंद परिवार की बेटियों की शादी करवाई | मुस्लिम सेवा संस्थान ने पेश की मिसाल













