नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी, संगठन मजबूती का जताया संकल्प
चूरू। प्रदेश सचिव मुस्ताक खान को बीकानेर शहर एवं देहात कांग्रेस का जिला सहप्रभारी नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।नवनियुक्त सहप्रभारी मुस्ताक खान ने शीर्ष नेतृत्व एवं गोविन्द सिंह डोटासरा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और लगन के साथ निभाएंगे।उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए वे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को साथ लेकर कार्य करेंगे तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।इस नियुक्ति को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि मुस्ताक खान के नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।
लोकसभा में गूंजा ट्रक ड्राइवरों का मुद्दा | राहुल कस्वां ने उठाई शोषण की आवाज
ACB की बड़ी कार्रवाई | मंडी सचिव 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
चूरू में जरूरतमंद परिवार की बेटियों की शादी करवाई | मुस्लिम सेवा संस्थान ने पेश की मिसाल













