Advertisement
Home राजस्थान चूरू प्रकृति संरक्षण की शपथ के साथ प्रकृति अध्ययन शिविर का हुआ समापन

प्रकृति संरक्षण की शपथ के साथ प्रकृति अध्ययन शिविर का हुआ समापन

चूरू। प्रकृति संरक्षण के संकल्प के साथ राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय चूरू के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय प्रकृति अध्ययन शिविर का समापन हुआ। समापन अवसर पर सभी स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर एवं उपस्थित जनों को प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। स्काउट सीओ महिपाल सिंह तंवर ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक है और स्काउट-गाइड इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को भी प्रेरित करने का संदेश दिया। सीओ गाइड सुभिता कुमारी महला ने बताया कि इस अवसर पर शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्काउट-गाइड को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा सभी प्रतिभागियों को स्मृति स्वरूप किट भेंट किए गए। शिविर के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकृति अध्ययन गतिविधियों, जागरूकता कार्यक्रमों एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाई। शिविर में 52 स्काउट गाइड रोवर रेंजर सम्मिलित होकर नरेश कुमार राय, गोपाल लाल बैरवा, विमल कुमार शर्मा, मोहनलाल प्रजापत, अमर सिंह, प्रेमलता शर्मा, कमला देवी के मार्गदर्शन में पर्यावरण से संबंधित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

चूरू में स्काउट-गाइड प्रकृति शिविर का समापन | पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ

चूरू महोत्सव 2026 का भव्य समापन | सीमा मिश्रा Live Concert में झूम उठा शहर

चूरू में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का समापन | खिलाड़ियों को मिला सम्मान

Advertisement