Advertisement
Home राजस्थान चूरू जनसंख्या समाधान फाउंडेशन राजस्थान की​ जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन राजस्थान की​ जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित

चूरू। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन राजस्थान के तत्वावधान में शुक्रवार को आदर्श विद्या मंदिर स्थित संकल्प भवन में जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर एवं राष्ट्रगीत के साथ शुरू हुई बैठक में वक्ताओं ने देश में निरंतर बढ़ रही जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए भारत सरकार से इस विषय में कानून बनाने की मांग रखी।बैठक को सम्बोधित करते हुए फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक तथा पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने से ही देश के संसाधनों का सही उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने इस पर सख्त कानून बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि देश में निरंतर बढ़ रही जनसंख्या से सामाजिक संतुलन बिगड़ रहा है जिस को रोकने की आवश्यकता है।फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नारायण राम चौधरी ने कहा कि फाउंडेशन की स्थापना देश में बढ़ रही जनसंख्या की ओर लोगों का ध्यान आकृष्ट करना है ।प्रौढ़ कार्य प्रमुख कैलाश चंद्र ने कहा आज की महती आवश्यकता है कि देश के विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाया जाए। प्रदेश महासचिव कुलभूषण बैराठी फाउंडेशन के बारे में जानकारी देते हुए आगंतुकों का स्वागत किया ।प्रदेश सचिव भागीरथ भाभरिया ने भी अपने विचार व्यक्त किएजनसंख्या समाधान फाउंडेशन के चूरू इकाई के अध्यक्ष कमल सैनी व राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओम सारस्वत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन रवि दाधीच ने किया।

Advertisement