Advertisement
Home राजस्थान चूरू गौरव सेनानी समारोह अंतर्गत सैन्य उपकरण प्रदर्शनी में दिखा आमजन का उत्साह

गौरव सेनानी समारोह अंतर्गत सैन्य उपकरण प्रदर्शनी में दिखा आमजन का उत्साह

चूरू। जिला मुख्यालय पर जिला खेल स्टेडियम में आयोजित गौरव सेनानी समारोह के दौरान सैन्य उपकरण प्रदर्शनी में सोमवार को आमजन का खूब उत्साह देखने को मिला। इस दौरान लगाई गई प्रदर्शनी में विद्यार्थियों, आम नागरिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, ​बच्चों व भूतपूर्व सैनिकों के परिवारजनों ने सैन्य उपकरणों को देखा व जानकारी ली।प्रदर्शनी में सेना द्वारा उपयोग में लिए जाने वाले विभिन्न आधुनिक सैन्य उपकरणों को प्रदर्शित किया गया, जिन्हें देखने के लिए दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। विद्यार्थियों और युवाओं ने विशेष रुचि के साथ उपकरणों का अवलोकन किया और उनकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। सेना के अधिकारियों, कर्मचारियों ने सैन्य उपकरणों के नाम, कार्यप्रणाली, ओरिजिन सहित जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इन उपकरणों का उपयोग देश की सुरक्षा एवं सैन्य अभियानों में किस प्रकार किया जाता है।प्रदर्शनी में आए लोगों, विशेषकर बच्चों और युवाओं में सेना के प्रति उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली। विद्यार्थियों, युवाओं ने सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने की इच्छा जाहिर की।

चूरू में विप्र महिला मंडल का महिला दिवस समारोह | प्रेरणादायक महिलाओं का सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अग्रसेन नगर पार्क में योग सत्र | महिलाओं ने किया योग व ध्यान

सीएम भजनलाल शर्मा के चूरू दौरे से पहले पुलिस एक्शन | प्रदर्शन की आशंका पर दो युवक हिरासत में

चूरू में वीर सैनिकों को सलाम | CM भजनलाल शर्मा ने किया बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का चूरू दौरा | राजेंद्र राठौड़ के आवास पर हुआ भव्य स्वागत

Advertisement