Advertisement
Home राजस्थान चूरू बजट से नाराज़ कर्मचारियों का कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन

बजट से नाराज़ कर्मचारियों का कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन

कर्मचारियों, संविदा व पेंशनरों की अनदेखी का आरोप, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

चूरू। राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को कर्मचारियों, संविदा कर्मियों, मानदेय कर्मियों एवं पेंशनरों के लिए निराशाजनक बताते हुए अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के नेतृत्व में आपणी योजना के सामने कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व महासंघ के जिलाध्यक्ष रिछपाल चारण ने किया।
वक्ताओं ने कहा कि बजट में प्रदेश के लाखों कर्मचारियों, पांच लाख से अधिक संविदा कर्मियों और बड़ी संख्या में मानदेय कर्मियों के हितों की पूरी तरह अनदेखी की गई है। पदोन्नति एवं वेतन विसंगतियों के समाधान, कैडर पुनर्गठन, रिक्त पदों पर भर्ती तथा केंद्र के अनुरूप आठवें वेतन आयोग को लेकर कोई ठोस घोषणा नहीं की गई। केवल समितियों के गठन की घोषणा कर कर्मचारियों को गुमराह किया गया है।महासंघ के जिला प्रवक्ता शुभकरण नैण ने कहा कि यह बजट कर्मचारियों की आशाओं पर कुठाराघात है। अब कर्मचारी केवल आश्वासनों से संतुष्ट नहीं होंगे, बल्कि ठोस निर्णय चाहते हैं। यदि शीघ्र सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।कर्मचारी नेताओं ने सरकार पर असंवेदनशील रवैया अपनाने का आरोप लगाया और बताया कि महासंघ ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, किसान संगठनों तथा बैंक-बीमा यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन किया है। प्रदर्शन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया और सरकार को चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज होगा। इस अवसर पर महासंघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल कुमार वर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेदपाल मलिक, नर्सिंग यूनियन के जिलाध्यक्ष सुमेर सिहाग, सहायक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष निवास माली, प्रमोद कुमार शर्मा, सत्यनारायण व्यास, वन श्रमिक संघ के श्रवण कुमार सैनी, महासंघ तहसील अध्यक्ष संदीप भाकर, अनिल लांबा, भंवरलाल पूनिया, खादिम अली, महेंद्र पूनिया, संजय खीचड़, ओम प्रकाश मुहाल, राकेश टॉक, प्रदीप कुमार, कृष्ण कुमार, नवीन प्रजापत, प्रदीप कुमार चौधरी सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने संबोधित किया।कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

राज्य बजट के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन | निराशाजनक बजट पर महासंघ का विरोध | Churu News

राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस

बजट 2026 को लेकर क्या सोचती है चूरू की जनता? | Public Opinion | Churu Budget Reaction

कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला

 

Advertisement