Advertisement
Home राजस्थान चूरू शादी समारोह में लाइसेंसी हथियार से हवाई फायरिंग, वीडियो हुआ वायरल

शादी समारोह में लाइसेंसी हथियार से हवाई फायरिंग, वीडियो हुआ वायरल

होटल संचालक पर हथियार के दुरुपयोग के आरोप

चूरू। जिले के निकटवर्ती गांव धाणनी में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान की गई हवाई फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चूरू के होटल सन सिटी के बाबू खान खुलेआम फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक पुलिस कांस्टेबल भी पास में खड़ा नजर आ रहा है।सोशल मीडिया की चर्चाओं से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वीडियो 17 अक्टूबर का बताया जा रहा है।हालांकि इंटरव्यूअर इंडिया इस विडियो की सत्यत्या प्रमाणित नहीं करता है।आपको बता दें कि 17 अगस्त 2024 को सन सिटी होटल पर फायरिंग की घटना हुई थी। उस समय रोहित गोदारा गिरोह की ओर से जान से मारने की धमकी मिलने पर प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से बाबू खान को हथियार का लाइसेंस जारी किया था।अब उसी लाइसेंसी हथियार से सार्वजनिक स्थान पर फायरिंग करने का मामला सामने आने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।इस घटना को लेकर सरदारशहर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजी है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि बाबू खान ने कानून व्यवस्था की अनदेखी कर हथियार का दुरुपयोग किया है। शिकायतकर्ता ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

Advertisement