राष्ट्रीय जाट महासंघ ने तेजाजी बोर्ड का संचालन शुरू करवाने के लिए प्रदर्शन किया

पिलानी।राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला सचिव वैद सत्यनारायण पूनियां के नेतृत्व में तेजाजी बोर्ड का सुचारू रूप से संचालन करने के लिए डूलानियां गांव में प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला सचिव वैद सत्यनारायण पूनियां ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा 2023 में जाट समाज के उत्थान के लिए तेजाजी बोर्ड का गठन किया गया था। लेकिन तेजाजी बोर्ड का संचालन आज तक शुरु नहीं किया गया है। जिससे जाट समाज में आक्रोश व्याप्त है। जाट समाज के उत्थान के लिए राजस्थान सरकार से राष्ट्रीय जाट महासंघ की मांग है कि सरकार तेजाजी बोर्ड का सुचारू रूप से संचालन शुरू कर स्पेशल बजट देकर विधिवत रूप से तेजाजी बोर्ड को संचालित करें। जिससे जाट समाज का उत्थान हों सकें। इस अवसर पर आनंद सांगवान, लक्ष्मण मेम्बर, हवासिंह पंघाल, होशियार सिंह, रामसिंह पूनियां, सज्जन सिंह, सूबेसिंह, सुदिया पंघाल, पवन कुमार, बिल्लू, महिपाल सिंह, हजारीलाल, रामकुमार एवं मनोहरसिंह सहित अनेक लोगों ने प्रदर्शन किया।

शहीद भगत सिंह विचार मंच के युवाओं का सम्मान | चूरू सूचना केंद्र कार्यक्रम | वीर तेजाजी विकास समिति

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report