पिलानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आमजन में दहशत फैलाने वाले युवक को दबोचा, अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान तेज
पिलानी। झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सोशल मीडिया पर डमी हथियार के साथ फोटो अपलोड कर आमजन में भय और दहशत का माहौल बनाने वाले युवक को पिलानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को शांति भंग के आरोप में हिरासत में लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए हथियारों का प्रदर्शन करने वालों में हड़कंप मच गया है। जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशानुसार जिलेभर में अवैध हथियारों और सोशल मीडिया पर अपराधी छवि दिखाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी चिड़ावा विकास धींधवाल के सुपरविजन में थाना पिलानी पुलिस ने यह कार्रवाई अंजाम दी। थानाधिकारी चन्द्रभान के नेतृत्व में गठित टीम ने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान एक युवक द्वारा डमी हथियार के साथ फोटो वायरल कर लोगों में डर का माहौल बनाने की जानकारी जुटाई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी संजय उर्फ धमड़ पुत्र कुन्दनलाल मेघवाल (25) निवासी गारिंडा, थाना पिलानी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया पर हथियारनुमा वस्तु के साथ फोटो डालकर स्वयं को प्रभावशाली और खौफनाक दिखाने का प्रयास कर रहा था, जिससे आमजन में भय व्याप्त हो रहा था। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन, भले ही वह डमी क्यों न हो, कानून व्यवस्था और सामाजिक शांति के लिए गंभीर विषय माना जाएगा। पुलिस प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर हथियारों, गैंगस्टर संस्कृति और डर फैलाने वाले कंटेंट से दूर रहें। ऐसे मामलों में लगातार निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। टीम में थानाधिकारी चन्द्रभान, पुलिस थाना पिलानी एचसी पंकज कुमार , कांस्टेबल प्रवीण कुमार , कांस्टेबल धर्मवीर शामिल रहें I
चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड
रतननगर में 540 मरीजों का मुफ्त इलाज, 32 साल से चल रहा मिर्गी शिविर
चूरू में BJP की जीत का जश्न, गढ़ चौराहे पर आतिशबाजी और मिठाई















