


झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
शिव कॉलोनी पटेल नगर स्थित प्रेरक पब्लिक सैकंडरी स्कूल के संस्थापक स्व. डॉ. निर्मल कुमार शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि पर स्कूल की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सीओ स्काउट मान महेंद्र सिंह भाटी थे। अध्यक्षता संस्था निदेशक सुरेंद्र कुमार शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इस दौरान निमध, समान्य ज्ञान, पोस्टर, श्रुतिलेख, चम्मच दौड़, म्यूजिकल चेयर, गुब्बारा फोड़ आदि में प्रथम एवं द्वितीय रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि डॉ. निर्मल शर्मा की स्मृति में कालीपहाड़ी ग्राम सार्वजनिक वीर हनुमान मंदिर में 54 हजार रुपए की लागत से टाइल्स लगवाई हैं। मुख्य अतिथि भाटी ने बताया कि प्रतिभाओं का सम्मान करने से उनमें आगे बढ़ने का जज्बा बढ़ता है। इस दौरान सुभाषचंद्र, सुनिल सीला, इंद्राजसिंह, सुनिल पचार, कुलदीप योगी, पिंकी, नीतू कुमारी, कृष्णा, मंजू खटीक, सुमन शीला आदि उपस्थित रहे। संस्था के परिक्षित शर्मा ने आभार जताया।














