हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पूरे पिलानी में उत्साह — अनिता जांगिड़

पिलानी।कस्बे में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष अनिता जांगिड़ भी बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुई। भगत सिंह सर्किल से शुरू होकर कारगिल शहीद मेजर प्रदीप शर्मा स्मारक स्थल, डॉ अम्बेडकर प्रतिमा स्थल, पंचवटी और तालाब पार्क होते हुए बस स्टैंड तक पहुंची। इसके बाद यात्रा विद्या विहार नगरपालिका के सामने पहुंच कर समाप्त हुई। इसमें 2000 से अधिक बच्चे, युवा और नागरिक शामिल हुए। स्कूली बच्चों ने सजीव झांकियां प्रस्तुत कीं। युवाओं ने देशभक्ति के नारे लगाए। शहर की दोनों नगरपालिकाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी यात्रा में सहयोग किया। इसके अलावा एनसीसी, स्काउट गाइड व एनएसएस के कार्यकर्ताओं ने भी तिरंगा यात्रा में सहयोग दिया। इस मौके पर अनिता जांगिड़ ने कहा कि हर घर तिरंगा को लेकर जैसे पूरे देश में उत्साह है। वैसे ही पिलानी में भी उत्साह है। हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए महिलाओं से संपर्क कर उनसे अपील की जा रही है।

भाजपा चूरू द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यशाला | विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस | राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर आयोजन

सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि | वीर तेजाजी भवन, सैनिक बस्ती | पूर्व राज्यपाल और किसान नेता को याद किया

चूरू में परिवार कल्याण कार्यक्रम में सम्मान समारोह | Doctors & Health Workers Honoured | Churu News

Churu में Congress की बैठक | रफीक मंडेलिया ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | कांग्रेस की बड़ी तैयारी

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का सादुलपुर में भव्य शुभारंभ | महिला वर्ग 14, 17, 19 वर्ष | MD भाटी स्कूल

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud