Advertisement
Home राजस्थान चूरू स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर सेमिनार का आयोजन

स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर सेमिनार का आयोजन

Screenshot

चूरू। बालिका महाविद्यालय में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। प्राचार्य आशा कोठारी ने स्वच्छता के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता के प्रति छात्राओं को जागृत किया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी कविता पंसारी ने प्लास्टिक मुक्त परिसर एवं कचरे का उचित निस्तारण विषय परअपने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम में सहायक आचार्य इंद्रचंद, डॉक्टर मंसूर अली खान ,ग्यारसी स्वामी और मुकेश बालन ने पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और वृक्षारोपण आदि विषयों पर अपने विचार व्यक्त रखें। छात्रा चेष्टा शर्मा, प्रियंका व्यास, मानवी शर्मा ने भी स्वच्छ भारत पर अपने विचार रखें। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलवाते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने हेतु प्रेरित किया।

प्रेसवार्ता में विधायक हरलाल सहारण ने शहर के चहुमुखी विकास के लिए प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी

Churu के Taekwondo खिलाड़ियों को South Korea से Black Belt मान्यता | 7 साल का खिलाड़ी बना प्रेरणा

चूरू में भारी बारिश के बाद भराव क्षेत्रों का विधायक हरलाल सहारण ने किया निरीक्षण | Churu Rain Update

बघेला गांव में राशन डीलर राजू पंडित की बहाली की मांग | चूरू DSO कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Advertisement