Advertisement
Home राजस्थान चूरू रामचन्द्र पार्क कीर्तन मण्डल का प्रथम वार्षिकोत्सव

रामचन्द्र पार्क कीर्तन मण्डल का प्रथम वार्षिकोत्सव

Screenshot

संकीर्तन से जीवन में सन्तोष, निर्मलता और आनन्द का संचार होता है- गोस्वामी

चूरू। सामूहिक संकीर्तन व प्रभाकर गुणगान का विशद विवेचन करते हुए उक्त विचार राधा माधव सत्संग मण्डल के अध्यक्ष वैद्य बालकृष्ण गोस्वामी ने रामचन्द्र पार्क कीर्तन मण्डल द्वारा प्रकाशित स्तुति प्रार्थना फ़ोल्डर के विमोचन के अवसर पर व्यक्त किये। रामचन्द्र पार्क स्थित रामेश्वर शिवालय में प्रतिदिन प्रातरूकाल किए जाने वाले संकीर्तन का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित स्तुति गान, शिव स्तोत्र व कीर्तन की प्रस्तुति तुलसीराम स्वामी, बद्रीनारायण पारीक, बनवारी पारीक, परमेश्वर लाल सेन, रामचन्द्र दायमा, मांगीलाल स्वामी, सन्तोष सारस्वत, प्रेमलता अग्रवाल, तारादेवी दूगड, राजकुमार बैद, सुरेश मुरारका ने दी। लगभग बीस सदस्यों की नियमित उपस्थिति में पूरे वर्ष अनवरत कीर्तन संचालित होने पर बधाई देते हुए मण्डल अध्यक्ष मोतीलाल तातेड ने बताया कि प्रातरूकाल के संकीर्तन से शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक और सामाजिक लाभ की प्राप्ति होती है। कमल पुजारी द्वारा महाआरती में वासुदेव चाकलाण, तेजस्विता गुर्जर, कुलदीप व्यास, रजनीकांत सोनी, कल्याण सिंह चारण, अनिल पारीक, मनोज चारण, सहित सैंकडों महिला पुरूष शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन मोतीलाल तातेड ने किया।

प्रेसवार्ता में विधायक हरलाल सहारण ने शहर के चहुमुखी विकास के लिए प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी

Churu के Taekwondo खिलाड़ियों को South Korea से Black Belt मान्यता | 7 साल का खिलाड़ी बना प्रेरणा

चूरू में भारी बारिश के बाद भराव क्षेत्रों का विधायक हरलाल सहारण ने किया निरीक्षण | Churu Rain Update

बघेला गांव में राशन डीलर राजू पंडित की बहाली की मांग | चूरू DSO कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Advertisement