कांग्रेस जुमलो की पार्टी — सहारण

0
195

चूरू। नामांकन के बाद भाजपा प्रत्याशी हरलाल सहारण का शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों जोरदार जनसम्पर्क चल रहा है उन्होने मंगलवार को खारिया, रामपुरा बास, दूधवामीठा, बालरासर आथुणा, ढाढरिया चारणान, ढाढरिया बणिरोतान, धोधलिया, धीरासर शेखावतान, धीरासर चारणान, जासासर, नाकरासर, रामदेवरा सहित अनेक ग्रामीण क्षैत्रो का दोरा कर जनसमर्थन मांगा। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी सहारण ने कहा कि अगर प्रदेश से भ्रष्टाचार को मिटाना है तो कांग्रेस शासन से मुक्ति जरूरी है उन्होने कहा कि इस कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार को राजनैनिक परम्परा बना दिया है आज सचिवालय जैसी जगहो पर करोड़ो रूपये मिलना शर्मसार करने वाली बात है। उन्होने कहा कि लाल डायरी प्रकरण से ध्यान बंटाने के लिए मुख्यमंत्री ने थोथी धोषणाऐं की परन्तु चुनावो से महज कुछ दिन पूर्व इस प्रकार की धोषणाऐं जनता को भ्रम में नही डाल सकती। राजस्थान की जनता कांग्रेस मुक्त राजस्थान करने के लिए समय का इंतजार कर रही है। आने वाली तीन दिसम्बर को जब चुनाव का परिणाम आयेगा तो कांग्रेस अपने ऐतिहासिक हार को प्राप्त करेगी। उन्होने कहा कि ग्रामीण विकास की संकल्पना भाजपा के चरित्र में है गांव गरीब की चिंता भाजपा के शासन में ही हो सकती है। उन्होने कहा कि पिछले पांच वर्षाे में कांग्रेस ने प्रदेश की जो दुर्गती है शासन में आते ही भाजपा इस दुर्गती से प्रदेश को निजात दिलायेगी। उन्होने कहा कि विधानसभा में कांर्ग्रेस प्रत्याशी कहते है कि वे चूरू को मुम्बई और चंडीगढ़ बना देगे परन्तु पिछले चार चुनाव हारने के बाद भी इस बाप बेटे की पार्टी के लोग कही दिखाई नही देते है बल्कि चूनाव के समय ही जनता को भ्रमित करने के लिए नई नई धोषणा करते है। उन्होने विश्वास व्यक्त करते हुऐ कहा जिस प्रकार चूरू के लोगो में भाजपा के प्रति जो प्यार और आर्शिवाद दिखाई दे रहा हे उससे आने वाले चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी। उन्होने विश्वास व्यक्त करते हुऐ कहा कि यह जनता का प्यार और आर्शिवाद ही है की लगातार चूरू की जनता ने नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ को लगातार सेवा करने का अवसर प्रदान किया। आने वाले चुनावो के बाद चूरू में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के नेतृत्व में विकास का नया इतिहास लिखा जायेगा। ढाढरिया चारणान की ममता मोटसरा व गांववासियों ने भाजपा प्रत्याशी हरलाल सहारण को 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। इससे पूर्व रविवार रात्री रतननगर में भी भाजपा प्रत्याशी हरलाल सहारण ने जनसम्पर्क कर लोगो से सर्मथन मांगा। इस अवसर पर रतननगर के सैकड़ो जनप्रतिनिधि एवम् नागरिक उपस्थित रहे। गांव में माला डीजे व गोड़ी के साथ सभा स्थल तक ग्रामीणो ने स्वागत किया।कार्यर्क्रम में प्रदेश मंत्री डॉ वासुदेव चावला, पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा, एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया, नोंरग वर्मा, प्रधान दीपचन्द राहड़, पूर्व प्रधान विक्रम कोटवाद,ममता मोटसरा, राजु सिंह राठौड़, सुरेन्द्र सिंह शोखावत, आदूराम, उपेन्द्र सिंह, भूराराम शर्मा, रामचन्द्र राव, ओमप्रकाश, ख्यालीरा, चिरणाराम, स्योलाराम, हनुमानाराम सुथार, माणकचन्द, मनफुल स्वामी, सीमाराम स्वामी, भगवानाराम मेघवाल, जीतमल जोशी,बजरंगलाल मोटसरा, पंकज मोटसरा, मनीष मोटसरा, तेजपाल , अभिषेक सिहं, आजाद सिंह सहित ग्रामीणजन एवम् कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here