Advertisement
Home चूरू सरदारशहर स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बेटियों ने...

स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बेटियों ने की वॉल पेंटिंग

सरदारशहर। विधानसभा आम चुनाव 2023 के अंतर्गत मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पंचायत समिति के आगे नम्रता और जया जांगिड़ ने वॉल पेंटिंग कर मतदाताओं से वोट डालने के अपील की गई। नम्रता और जया जांगिड़ ने बताया कि पिताजी से प्रेरित होकर हमने मतदाताओं को जागृत करने के लिए मेरा वोट मेरा अधिकार थीम पर वॉल पेंटिंग की है। नम्रता और जया जांगिड़ ने इस दौरान बताया की प्रशासन की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए मतदान तिथि 25 नवम्बर को सफल, मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने एवं भारत निर्वाचन आयोग के सभी मापदण्डों को ध्यान में रखते हुये शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रतिशत उच्चस्तर तक पहुंचाने के बहुआयामी प्रयास कर रहा है। वहीं प्रशासन का हम भी सहयोग करना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से हमने यह वॉल पेंटिंग की है। हमें उम्मीद है कि हमारे इस प्रयास से मतदाता जागरूक होंगे। इस अवसर पर स्विप प्रभारी रामकुमार स्वामी ने बताया कि जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता पंजीकरण का कार्य 27 अक्टूबर तक चलेगा। जिसमें किसी कारणवश वंचित मतदाता वोटर लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन वीएचए एप्प के माध्यम से आसानी से जुड़वा सकते है। स्वामी ने बताया की जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग के निर्देशन में मतदाता जागरुकता के लिए अनेक गतिविधियों का आयोजन जिले में किया जा रहा है। पिछले चुनावों के दौरान कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जा रही है। दिव्यांग एवं वयोवृद्ध मतदाताओं की होम वोटिंग के लिए समुचित इंतजाम किए जा रहे हैं। विभिन्न स्तरों पर जन जागरूकता रैली, रंगोली एवं निबंध प्रतियोगिता सहित जागरुकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। वहीं पंचायत समिति के आगे नम्रता और जया जांगिड़ द्वारा बनाई गई वॉल पेंटिंग से भी मतदाता जागरूक होंगे। स्वीप प्रकोष्ठ के सदस्य जितेन्द्र शर्मा ने बताया की जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सियाग के निर्देश पर सरदारशहर में विभिन्न स्वीप गतिविधियां आयोजित की गई तथा शहर में जगह-जगह पोस्टर बैनर लगाकर वॉल पेंटिंग के जरिए, रंगोली बनाकर वोटर हेल्पलाइन एप्प एवं मतदान जागरूकता का संदेश दिया जा रहा हैं। जानकारी के अनुसार जया और नम्रता सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षक संपत जांगिड़ की बेटियां हैं। संपत जांगिड़ भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों में आगे रहते हैं।

इस कारण से तारानगर से चुनाव लडेगें राजेन्द्र राठौड़, भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ चावला ने बताई हकीकत

Advertisement