सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल हिस्ट्रीशीटर अरशद को भारी पुलिस जाप्ते के बीच किया गया न्यायालय में पेश, न्यायालय परिसर बना छावनी

0
423

सरदारशहर। शहर का न्यायालय परिसर गुरुवार को अचानक छावनी बन गया। आपको बता दे की सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड में शामिल हिस्ट्रीशीटर अरशद को भारी पुलिस जाप्ते के बीच न्यायालय में पेश किया गया। चूरू जिला कारागृह से पुलिस हिस्ट्रीशीटर अरशद को सरदारशहर न्यायालय लेकर पहुंची। आपको बता दे की अरशद पर सरदारशहर पुलिस थाने में कई मारपीट, लूट और फायरिंग के मामले दर्ज है। उन मामलों में हिस्ट्रीशीटर अरशद को सरदारशहर न्यायालय में पेश किया गया। आपको बता दे की हिस्ट्रीसीटर अरशद मूलतया सरदारशहर का निवासी है और बहुचर्चित सिद्धू वाला हत्याकांड में अरशद शामिल था। पिछले दिनों पंजाब के जेल में हुई गैंगवार में भी हिस्ट्रीशीटर अरशद शामिल था। अरशद पर सरदारशहर पुलिस थाने में मारपीट, लूट और फायरिंग के करीब एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज है। गुरुवार को जब हिस्ट्रीशीटर अरशद को न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान पूरा कोर्ट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया और कड़ी की सुरक्षा के बीच अरशद को न्यायालय में पेश किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here