सरदारशहर से डेयरी चेयरमैन लालचंद मूंड होंगे RLP प्रत्याशी

0
1443

आरएलपी ने 10 प्रत्याशियों की पहली सूचि जारी की

सरदारशहर। आगामी विधानसभा चुनाव में सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र से डेयरी चेयरमैन लालचंद मूंड होंगें राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी। आरएलपी ने शुक्रवार देर रात अपनी पहली सूची जारी करते हुए 10 प्रत्याशियों की पहली सूचि जारी कर दी है। सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर पार्टी ने डेयरी चेयरमैन लालचंद मूंड पर विश्वास जताते हुए अपना प्रत्याशी घोषित किया है। आपको बता दें कि सरदारशहर विधानसभा में उप चुनाव में भी पार्टी ने लालचंद मूंड पर दाव खेलते हुए मुकाबले को​ त्रिकोणीय बनाते हुण् 47 हजार वोट प्राप्त किए थे।आरएलपी की पहली सूची में सरदारशहर से लालचंद मूंड के अलावा खींवसर से RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल, भोपालगढ़ से पुखराज गर्ग, मेड़ता से इंदिरा देवी, परबतसर से लच्छाराम, कोलायत से रेवत राम पंवार, सहाड़ा से बद्रीलाल जाट, बायतू से उम्मेदराम बेनीवाल, सांगानेर से महेश सैनी जोधपुर शहर से श्री डॉक्टर अजय त्रिवेदी को टिकट दिया गया है।

गौरतलब है कि सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने पूर्व विधायक अनिल शर्मा को प्रत्याशी बनया है वहीं भाजपा के प्रत्याशी की घोषणा में पेच फंसा हुआ है।सूत्रों की अगर मानें तो भाजपा से टिकिट के लिए पूर्व प्रत्याशी अशोक पींचा व सुरेन्द्र सर्राफ प्रयासरत है वहीं सरदारशहर विधानसभा से कांग्रेस नेता सी एस बेद को भी भाजपा में शामिल कर तारानगर शिफ्ट किए जाने की चर्चाएं जोरों पर है।

इस कारण से तारानगर से चुनाव लडेगें राजेन्द्र राठौड़, भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ चावला ने बताई हकीकत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here